Getting a duplicate cupboard key made proves costly; jewelry worth lakhs stolen.



आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी आरती परमार ने तालों की चाबी बनाने वाले दो युवकों पर अलमारी से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 4 जुलाई को दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच उन्होंने अलमारी की चाबी बनवाने के लिए सड़क से गुजर रहे दो युवकों को घर बुलाया था। आरोप है कि चाबी बनाने के दौरान एक युवक ने अलमारी में रखे सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए जेवरों में सोने की चार अंगूठियां और दो जोड़ी सोने के टॉप्स शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता का कहना है कि उसने यह जेवर अपनी छोटी-छोटी बचत से खरीदे थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *