इटावा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में निजी परीक्षार्थियों के आवेदन के लिए 10 विद्यालयों को केंद्र नामित किया गया है।

डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपना आवेदन पत्र, आवश्यक शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा निर्धारित शुल्क संबंधित अग्रसारण केंद्र पर जमा करना होगा। केंद्र के प्रधानाचार्य शुल्क को कोषागार में जमा कराने के बाद निर्धारित समय सीमा में अभ्यर्थियों का विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि सभी शैक्षिक अभिलेखों की जांच जिला स्तर पर गठित समिति की ओर से की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र फर्जी या कूटरचित पाए जाते हैं तो उसका आवेदन निरस्त करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। हाईस्कूल स्तर पर हर केंद्र से अधिकतम 500 और इंटरमीडिएट स्तर पर अधिकतम 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। पत्राचार प्रणाली के इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए अधिकतम 800 अभ्यर्थियों की सीमा तय की गई है।

जीआईसी इटावा, जीजीआईसी इटावा, जीआईसी सैफई, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर, जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर, जनसहयोगी इंटर कॉलेज भरथना, जीजीआईसी जसवंतनगर, उदी, चकरनगर और सैफई को केंद्र बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *