नीट समेत अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से 25 जून से 9 अगस्त तक गूंज अभियान शुरू किया जाएगा।




प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन ने मंगलवार को चित्रा चौराहे के पास प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि सरकार केवल निजीकरण और केंद्रीयकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार की नाकामी से नीट परीक्षा में गड़बड़ी के साथ ही पेपर लीक हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे भी नहीं दिया। नीट पेपर लीक से हुए मानसिक तनाव के चलते देश भर में कई विद्यार्थी अपनी जान गंवा चुके। पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। देश भर में 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके। जुलाई में प्रयागराज, पुणे और दिल्ली में छात्रों की आवाज उठाएंगे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, दीपक शिवहरे, डॉ. सुनील तिवारी, अरविंद बबलू, अमीर आर्य, आशु सिंह ठाकुर, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *