जियो की IoT शाखा जियोथिंग्स ने भारतीय बाजार में नया जियोकारसिंक 2 इन 1 वायरलेस एडॉप्टर लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन कार यूजर्स के लिए खास है जो हर बार फोन को यूएसबी केबल से जोड़ने की परेशानी से बचना चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह एडॉप्टर कार के मौजूदा वायर्ड एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम को वायरलेस में बदल देता है। यानी अब यूजर्स बिना तार के सीधे स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट कर सकेंगे।

सेकंड्स में ऑटो-कनेक्ट

कंपनी का दावा है कि JioCarSync मात्र करीब पांच सेकंड में ऑटो कनेक्ट हो जाता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 और 5GHz Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है, जिससे नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर और स्थिर कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा यह कार के मौजूदा कंट्रोल्स जैसे स्टीयरिंग व्हील बटन, टचस्क्रीन कंट्रोल और इनबिल्ट माइक्रोफोन को पूरी तरह सपोर्ट करता है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्लग-एंड-प्ले सेटअप

कंपनी के अनुसार, जियोकारसिंक का डिजाइन बेहद छोटा और हल्का रखा गया है। जो कि केवल 20 ग्राम है। कंपनी ने इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और प्लग-एंड-प्ले सेटअप दिया है, जिसमें इसे इंस्टॉल करना आसान हो सकता है। यह उन कारों के साथ काम करेगा, जिनमें पहले से फैक्ट्री फिटेड वायर्ड कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम मौजूद है।

कौन-कौन से फोन में सपोर्ट होंगे?

यह एडाप्टर iOS 12 या उससे ऊपर वाले iPhone और Android 11 या उससे ऊपर वाले स्मार्टफोन में सपोर्ट करेगा। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट वाली कारों के लिए Type-C डॉन्गल भी बॉक्स में दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत ढाई हजार रुपये के आस-पास है। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, जिसपर कंपनी एक साल की वारंटी भी दे रही है। 

क्या पुरानी कार में भी सपोर्ट करेगा

हां…जिन कारों में पहले से ही Wired CarPlay या Android Auto मौजूद है, उनके लिए यह डिवाइस नया अपग्रेड साबित हो सकता है। बिना नई कार खरीदे यूजर्स अब वायरलेस कनेक्टिविटी का अनुभव ले पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *