चुन्नीगंज चौकी के पीछे पिछले दिनों धंसे नाले की वजह से पानी भर रहा था। इससे पास स्थित स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी ढह गई। जानकारी मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय बुधवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पानी निकासी के लिए मड पंप लगाने के निर्देश दिए। इनके जरिये पानी की निकासी की गई और मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
वार्ड-03, चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने बताया कि चुन्नीगंज चौकी के पीछे इमली के पेड़ के पास एक अगस्त को डॉट नाला बैठ गया था। इसकी जानकारी नगर निगम, जोन-4 के अधिकारियों को देकर बैरिकेडिंग कराई गई। मरम्मत कार्य भी शुरू कराया गया लेकिन जहां डॉट नाला धंसा उससे पहले जलभराव होने लगा। इससे एक सप्ताह पहले पीछे की तरफ स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल की बाउंड्रीवॉल ढह गई।
