रनियां थाना क्षेत्र के पामा रोड पर एक घर में बुधवार देर रात मेंनगेट से घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के चार लोगों को बंधक बनाकर जबरन गेट का ताला खुलवाकर नगदी और जेवरात समेत लगभग 12 लाख रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रनिया थाना क्षेत्र के पामा रोड स्थित वार्ड नंबर दस श्यामसुदंर नगर में रहने वाले राजन कुमार पुत्र रामगोपाल करीब छह माह से घर बना कर रह रहे है। राजन ने बताया कि वह रसूलाबाद के मकरंदपुर गांव का रहने वाले है। वह टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। रोजाना के तरीके वह खाना खाकर के पत्नी प्रेमलता, बेटा कृष्ण, भतीजा हिमांशु साथ छत पर सोने चले गए। रात करीब एक डेढ़ बजे पांच बदमाशोंं ने ऊपर आकर पकड़ा लिया और मारपीट करना शुरू कर दी। उसके सिर में एक लोहे की रॉड मार दी। जिससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद पत्नी और बच्चे व भतीजों को भी पकड कर मारपीट करने लगे। बताया कि उनके हाथ में दो चाकू, दो पिस्तौल, एक नुकीला तरह की राड था। इसके बाद सभी को आंगन में ले गए। वहां पर उसे और भतीजे और बेटे को चारपाई में लिटाकर रस्सी से बांध दिया। पत्नी प्रेमलता को गेट की ताला खुलवाकर रखी अलमारी में दो लाख नगद दूसरे कमरे में रखे पेंट को जेब से 50 हजार जेब से निकाल ले गए। उसी कमरे में एक लाख टांड़ में रखे थे। उसको पार कर दिया। बताया कि करीब तीन लाख 50 हजार की नगदी और 9 लाख की जेवर पार कर दिया है। बंधक बनाकर लूटपाट की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
