Transformers are kept without safety nets, risk of accident

बाह: जैतपुर चौराहे पर खुला पड़ा ट्रांसफार्मर



बाह। जैतपुर में मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे बिना सुरक्षा जाली के रखे ट्रांसफाॅर्मर से यात्रियों से लेकर छुट्टा मवेशी तक के हादसे के शिकार होने का खतरा बढ़ गया है। मुख्य चौराहे के अलावा जैतपुर के बरुआ नगर, भदावर नगर, ईदगाह कॉलोनी में भी ट्रांसफाॅर्मर बिना सुरक्षा प्रबंध के रखे हैं। जाली आदि न लगी होने की वजह से बारिश के दिनों में बस्ती के लोगों से लेकर छात्र-छात्राओं तक के करंट की चपेट में आने का डर रहता है। जैतपुर के समाजसेवी कुलदीप भदौरिया ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफाॅर्मर को जाली आदि के सुरक्षा घेरे में लेने की मांग की है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *