खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान के तहत परिक्रमा मार्ग में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम और हार्टफुलनेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रमदान कर स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त ब्रज बनाने का संकल्प दोहराया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारी, संत, सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों के पदाधिकारियों व स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थियों ने एक साथ हाथों में झाड़ू, फावड़े थामकर सफाई कार्य किया।
सुबह आठ से 11 बजे तक अभियान के लिए परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डाॅ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, परिषद के एसीईओ राजीव पांडेय, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सीओ सदर वरुण मिश्रा आदि ने श्रमदान किया। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज की स्वच्छता केवल सफाई अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का व्यापक जन आंदोलन है।
2 of 5
ब्रज स्वच्छता अभियान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कूड़ा डस्टबिन में डालें
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग स्थित दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखने का भी आग्रह किया।
3 of 5
ब्रज स्वच्छता अभियान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीएलए विश्वविद्यालय ने निभाई जिम्मेदारी
अभियान में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति डॉ. अनूप गुप्ता, रजिस्ट्रार एके सिंह, केडी मेडिकल कॉलेज के एमडी मनोज अग्रवाल, उमा मोटर्स के निदेशक पवन चतुर्वेदी, के-संस के निदेशक सुरेश कौशिक, राम अग्रवाल तथा उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा ने भी श्रमदान किया।
4 of 5
ब्रज स्वच्छता अभियान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ध्यान शिविर से हुई शुरुआत
अभियान से पूर्व गीता शोध संस्थान के ओपन एयर थिएटर में हार्टफुलनेस फाउंडेशन की ओर से ध्यान शिविर एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें ध्यान, प्रेम, हृदय से जुड़ाव और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर चर्चा हुई।
5 of 5
ब्रज स्वच्छता अभियान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतों से मिले नगर आयुक्त
ब्रज वैभव महाअभियान के तहत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप के साथ सुदामा कुटी में महंत सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, निकुंज वन आश्रम में कथावाचक विजय कौशल महाराज तथा टटिया आश्रम में संत राधाबिहारी दास महाराज से मुलाकात कर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।