न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey

Updated Sat, 23 May 2026 09:49 PM IST

दो बार हार चुके राजा बख्श ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनौती स्वीकार है। सोशल मीडिया पर हरदोई की राजनीति और नितिन का बयान छाया। 


Minister Nitin Challenge Contest the Election Against Us if You Dare, Raja Baksh Responds Challenge Accepted

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व राजा बख्श का सोशल मीडिया पोस्ट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विरोधियों को खुली चुनौती दे दी। कहा कि भाजपा में फेसबुकिया नेता बहुत पैदा हो गए हैं। हम चुनौती देते हैं कि अगर हिम्मत है और मां का दूध पिया है तो हमारे सामने चुनाव लड़कर दिखाओ। हम भी जान लेंगे कितनी जनता साथ है। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद नितिन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने चुनौती स्वीकार करने का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया।

आबकारी मंत्री इन दिनाें जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह दो-दो मोहल्लों के लोगों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं, विकास कार्याें का लेखा-जोखा भी दे रहे हैं। शनिवार शाम कृषि फार्म पर लक्ष्मीपुरवा और कृष्णनगरिया के लोगों की बैठक में आबकारी मंत्री ने कहा कि अब फेसबुक पर राजनीति करने वालों की बाढ़ आ गई है। कुछ फेसबुकिए नेता जिन्हें अपना इतिहास पता नहीं है वो महापुरुषों का इतिहास बता रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें