डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Fri, 29 May 2026 06:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बागपत के जिला पूर्ति अधिकारी, कन्नौज के सब रजिस्ट्रार और हापुड़ में जीएसटी विभाग के स्टेनो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


UP: Major Vigilance Action—Three Employees, Including a DSO, Caught Accepting Bribes; Here Is How the Trap Was

तीनों को छापेमारी कर पकड़ा।
– फोटो : संवाद



विस्तार

विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बागपत में डीएसओ, कन्नौज में सब रजिस्ट्रार और हापुड़ में उपायुक्त जीएसटी के स्टेनो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने एक कोटेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।


शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को घूस लेते पकड़ लिया। वहीं कन्नौज में सब रजिस्ट्रार को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। हापुड़ में उपायुक्त जीएसटी के स्टेनो को भी भ्रष्टाचार के आरोप में दबोचा गया है।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें